फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लिंगानुपात सुधारने के लिए ली शपथ

Sat, 03 Feb 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुहला-चीका। गुहला के उपमंडल नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को लिंगानुपात सुधारने के उद्देश्य से स्वास्थ्य कर्मियों सहित सरपंच व पंचों के साथ बैठक की। इस मौके पर लिंगानुपात सुधारने के लिए शपथ ली गई।

बैठक में जिला सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। इस मौके पर गुहला खंड के उप मंडल नागरिक अस्पताल के तहत सबसे कम लिंगानुपात वाले आठ गांव भूना, सुल्तानियां, हरिगढ़ किंगन, स्योंमाजरा, ककराला, चक्कू लदाना, माजरी, मस्तगढ़ के सरपंच, पंच, आशा कर्मी व एएनएम मौजूद थी।
विज्ञापन


डॉ. रेनू बताया कि यदि कोई अवैध रूप से लिंग जांच करता है तो इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को देंवे। इसके लिए कोई भी व्यक्ति सिविल सर्जन के मोबाइल नंबर 70150-76400 या डॉ. गौरव पुनिया के नंबर 8930123430 पर संपर्क कर सकता है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाता है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी देता है।

उन्होंने बताया कि लिंग जांच में संलिप्त पाए जाने पर पांच साल तक की सजा का प्रावधान है। इस दौरान उपस्थित जवों को गांव सुल्तानिया की सरपंच पिंकी रानी ने बेटियों को बचाने के लिए कन्या भ्रूण बचाने व भ्रूण हत्या न करवाने बारे शपथ दिलाई। सरपंचों व पंचों ने लिंगानुपात बढ़ाने बारे अपने विचार रखे और कहा कि इसके लिए वो भी कार्य करेंगे। वो अपने अपने गांवों में इसका प्रचार प्रसार करेंगे एवं सूचना स्वास्थ्य विभाग को देंगे।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने सभी सरपंचों से बेटी बचाने के लिए अनुरोध किया। इस मौके पर पर डॉ. संजीव गोयल, वरिष्ठ चिकित्सा चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमन, डॉ. गौरव पुनिया, डॉ. दिनेश पुनिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें