संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। ऋषि नगर की गली नंबर छह में स्थित एक मकान में शार्ट सर्किट से आग लगने से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। नुकसान से पीड़ित परिवार सदमे में है। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
परिवार के राजेश ने बताया कि घर में हम छह सदस्य हैं। पिता बलबीर, माता भोती देवी, पत्नी शारदा, बेटी अनु व एक बेटा है। शुक्रवार दोपहर को घर में मां घर में खाना बना रही थी। अचानक शॉट सर्किट होने के कारण टीवी के पास रखी अटैची में आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी भयानक हो गई की घर में रखा टीवी, पेटी, कपड़े, चारपाई व अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया।
मेरी माता भोती देवी की पेंशन के जमा लगभग 11 हजार रुपये भी जलकर राख हो गए। परिवार के सदस्यों सहित अन्य लोगों ने पानी की बाल्टियां भरकर आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया।