फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल भाग्य होगा लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। रविवार को होने वाले जिला परिषद व ब्लॉक समिति के चुनाव के लिए शुक्रवार सायं पांच बजते ही प्रचार थम गया। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लाउडस्पीकर के माध्यम से चल रहा चुनावी प्रचार थम गया। अब प्रशासन सहित उम्मीदवार भी चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। अब रविवार को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदान से होगा।
विज्ञापन

पिछले एक पखवाड़े से जिले भर में जिला परिषद के 21 वार्डों के लिए चुनाव प्रचार चल रहा है। जिला परिषद के 130 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं ब्लॉक समिति के लिए 523 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सभी वार्डों में उम्मीदवार जीत के लिए एढ़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। ब्लॉक समिति के उम्मीदवार भी अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे नजर आए। उम्मीदवार व उनके समर्थक हर तरह से मतदाताओं को रिझाने के प्रयास में हैं।
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को कई उम्मीदवारों ने अपने-अपने वार्डों रोड शो किए। एक-एक वार्ड में दर्जन भर गांव हैं। अंतिम दिन सभी गांवों में जाकर मतदाताओं वोट की अपील की। वहीं देर रात तक उम्मीदवार डोर टू डोर जाकर वोट की अपील करते नजर आए। दिन में वाहनों के काफिले के साथ रोड शो निकाले। कई उम्मीदवारों ने जनसभाएं करके वोट मांगे। कई उम्मीदवार रविवार को होने वाले मतदान के लिए अपने एजेंट नियुक्त करते भी दिखाई दिए। प्रशासन की ओर से शनिवार को आरकेएसडी कॉलेज से ईवीएम मशीनें व अन्य चुनाव सामग्री वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवर दमन सिंह ने कहा कि शुक्रवार सायं पांच बजे जिला परिषद व ब्लॉक समिति के लिए प्रचार थम गया है। अब उम्मीदवार घर-घर जाकर वोट की अपील कर सकेंगे। लाउडस्पीकर से वोट की अपील नहीं की जा सकेगी। इसके अलावा कोई जनसभा या अन्य प्रकार से प्रचार नहीं किया जा सकेगा। प्रशासन की मतदान की तैयारियां पूरी हैं। संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। खर्च के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक ने भी जिले में ज्वाइन कर लिया है। चुनाव में हर तरह से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें