फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: साइबर अपराध से बचने के बताए गुर

Fri, 12 Jul 2024 06:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस की ओर से चलाए गए विशेष अभियान के तहत वीरवार को पुलिस ने स्कूली बच्चों व कोचिंग लेने वाले विद्यार्थियों को यातयात नियमों और साइबर अपराध से बचाव के गुर बताए।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान यातायात थाना प्रभारी एसएचओ एसआई रमेश कुमार की टीम ने पट्टी अफगान के राजकीय स्कूल और पुलिस चौकी पूंडरी प्रभारी एएसआई सुरेश की टीम ने पूंडरी स्थित एक स्टडी सेंटर में बच्चों को यातायात के नियमों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे- लाल बती पर रुके, हेलमेट पहनकर एवं सीट बैल्ट लगाकर ही वाहन चलाएं, निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं, पहले पैदल व्यक्ति को सड़क पार करने दें, वाहन को हमेशा बांई लाइन में ही चलाएं और वाहन पर उसकी क्षमता से अधिक न बैठें। इसके साथ साथ विघार्थीयों को बताया कि डिजिटल युग में जागरूकता ही बचाव है, आधुनिकता के बढ़ते चलन के साथ-साथ साइबर क्राइम भी बढ़ता ही जा रहा है, इससे सावधानी व सतर्कता से ही बचाव हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें