फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिले में 10 हजार पौधे लगाने की शुरुआत

Fri, 12 Jul 2024 06:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत समस्त जिले में 10 हजार पेड़-पौधे लगाने के अभियान की शुरुआत की। इसके तहत जिला कोर्ट परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे जिला बार एसोसिएशन कैथल के प्रधान एडवोकेट बलजिंद्र मलिक और जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष नीलम कश्यप ने शिरकत की।

इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन प्रधान एडवोकेट बलजिंद्र मलिक ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे स्वस्थ जीवन का आधार हैं। इसलिए इनकी देखरेख और उचित देखभाल करना हम सबका कर्तव्य है और पर्यावरण संरक्षण प्रहरी बनकर समाज में अलख जगाने की सख्त जरूरत है। विश्वविद्यालय प्रशासन इस पर्यावरण संरक्षण मुहिम की प्रशंसा करते हुए कहा कि विवि ने पूरे जिले में जो 10 हजार पेड़ पौधे लगाने का निर्णय लिया है। उस लक्ष्य को पूरा करने में जिला बार एसोसिएशन कैथल सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष नीलम कश्यप ने कहा कि एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय ने पर्यावरण संरक्षण पहरी बनकर एक बहुत ही बड़ी शुरूआत की है और पूरे समाज के सामने एक बड़ी मिसाल पेश की है। वरिष्ठ अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. डॉ. शमीम अहमद, ने शिरकत की। इस अवसर पर विवि अध्यक्ष संदीप चहल, डीन आफ लाॅ डाॅ. विकास दीप कोहली, जिला बार एसोसिएशन के सभी सदस्य एवं विश्वविद्यालय स्टाफ सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें