महिला महाविद्यालय में आयोजित कौशल विकास, फैशन डिज़ाइनिंग और उद्यमिता सेमिनार के दौरान मंच पर उप
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय के उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ एवं गृह विज्ञान विभाग के तत्वावधान में शनिवार को कौशल विकास, फैशन डिज़ाइनिंग एवं उद्यमिता विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना तथा स्वरोज़गार के अवसरों से परिचित कराना था।
प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने कहा, आज के युग में कौशल विकास और उद्यमिता छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है। इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।
मुख्य वक्ता के रूप में यूट्यूबर एवं फैशन एक्सपर्ट रितु इंसां ने छात्राओं को विभिन्न व्यावहारिक स्किल्स सिखाईं। नवाचार, रचनात्मकता, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। सायं कालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर भी उपस्थित रहीं। संवाद