फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन युवकों पर कुल्हाड़ी से हमला, बाइक में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सीवन थाना क्षेत्र के गांव सैर में आइसक्रीम लेने के दौरान खड़े होने पर विवाद हो गया। इसमें तीन युवकों पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। सीवन पुलिस को दी शिकायत में गांव सैर निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि 22 अगस्त की रात करीब नौ बजे वह अपने दोस्त नरेंद्र के साथ सोथा रोड पर आइसक्रीम ले रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान गांव का रजत वहां पहुंचा और घर के पास खड़े होने पर कहासुनी करने लगा। इस दौरान रजत ने अपने भाई सोनू को बुला लिया जो कुल्हाड़ी लेकर आया और उसकी बाजू व उंगली पर वार कर दिया। उसने बचाव के लिए राहुल को बुलाया। इसके बाद सोनू ने काशी, दीपक, अशोक, विक्रम, जयपाल, मुकेश सहित अन्य के साथ मिलकर राहुल पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया। आरोपियों ने तीन मोटरसाइकिलों में से दो को क्षतिग्रस्त कर दिया और एक बाइक में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें