फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ऑल इंडिया वुशू के लिए कैथल के तीन खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
32-कैथल। ऑल इंडिया वूशु प्रतियोगिता के चयनित खिलाडिय़ों को बधाई देते संघ के सचिव दीपक लोट व कोच। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। ऑल इंडिया वूशु प्रतियोगिता के लिए सरकारी वूशु सेंटर के तीन खिलाडिय़ों का चयन हुआ। सरकारी वूशु कोच रीता रानी ने बताया कि कैथल के सरकारी वूशु सेंटर के योगेश कल्याण, मोनिका और राजपति ने इंटर कॉलेज वूशु प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। जिसके बाद उनका चयन ऑल इंडिया वूशु प्रतियोगिता के लिए हुआ। यह प्रतियोगिता चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में 6 से 11 फरवरी को आयोजित हो रही है।
विज्ञापन

इससे पहले भी पिछले साल हुई ऑल इंडिया वूशु प्रतियोगिता में मोनिका और राजपति ने अपने अपने इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त किया। खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता के लिए बहुत अच्छी तैयारी की है और इस बारे भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। जिला वूशु संघ के प्रधान प्रयागराज बालू और सचिव दीपक कुमार लोट ने भी खिलाडिय़ों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें