फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भूमि विवाद पर झड़प में तीन लोग घायल

Tue, 21 Apr 2026 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सीवन क्षेत्र में जमीन विवाद पर दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। इस दाैरान एक पक्ष ने खेत में काम कर रहे परिवार पर लाठी-डंडों, गंडासी और तलवारों से हमला कर दिया। इस हमले में महिला समेत 3 लोग घायल हो गए। जाते समय फसल के अवशेषों में आग लगाने का भी आरोप है।
विज्ञापन

सीवन निवासी तकदीर सिंह ने सीवन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके परिवार और दूसरे पक्ष के साहिब सिंह के बीच खेतों के बंटवारे के लिए लंबे समय से विवाद चल रहा है।
दोनों परिवारों की जमीन फिरोजपुर रोड व सौथा रोड पर स्थित है और आपसी सहमति अनुसार वे फिरोजपुर रोड वाली जमीन पर वर्ष 1990 से खेती करते आ रहे हैं। 18 अप्रैल को सुबह करीब 11:30 बजे वह अपने खेत में गेहूं की कटाई करवा रहा था।
विज्ञापन

तभी साहब सिंह, जालिम सिंह, कुलवंत सिंह समेत कई लोग लाठी-डंडों, गंडासी व तलवारें लेकर वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। साहब सिंह ने उसे पकड़ लिया। जबकि अंग्रेज सिंह ने उसके सिर पर गंडासी से वार किया। उसकी माता परमजीत कौर और साला काबुल सिंह मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी माता के सिर पर चोट मारी।
जबकि काबुल सिंह पर तलवार व गंडासी से वार किए गए। घटना के दौरान शोर सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
जाते समय आरोप है कि एक आरोपी ने खेत में पड़े फसल अवशेषों में आग लगा दी। घायलों को पहले सीएचसी सीवन ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें सिविल अस्पताल कैथल और काबुल सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।
जांच अधिकारी एएसआई सुरेश ने बताया कि पुलिस की ओर से इसी मामले में दूसरे पक्ष की शिकायत पर पहले ही एक प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। अब शिकायत मिलने के बाद दोनों मामलों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें