फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चाचा-भतीजे पर चलाई गोली, चाचा की मौत

Tue, 21 Apr 2026 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
रास्ते को लेकर उपजे विवाद में गोली लगने से मारे गए गुरविंद्र सिंह का फाइल फोटो।
विज्ञापन
गुहला चीका। गांव स्यो माजरा में रविवार रात को खेत से काम करके लौट रहे चाचा-भतीजे पर कुछ लोगों ने गोलियां चलाई। फायरिंग में गांव स्यू माजरा निवासी 44 वर्षीय गुरविंद्र सिंह की मौत हो गई। यह हमला भतीजे को निशाना बनाकर किया गया , लेकिन चाचा बीच में आ गया और गोली लगने से उसकी मौत हो गई। स्यो माजरा निवासी सतनाम ने गुहला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता की मृत्यु वर्ष 2010 में हो चुकी थी। इसके बाद उसका पूरा परिवार अपने चाचा गुरविंद्र सिंह के साथ रह रहा था। उन्होंने खेतों में तूड़ी बनाने के लिए गुरदास उर्फ दासु से फाने लिए हुए थे। वे दोनों रविवार की रात करीब 11 बजे वह खेत में तूड़ी बनाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे थे। नहर के पास डेरा प्रताप सिंह निवासी प्रताप सिंह गिल, उसकी लड़की मन्नत गिल और उनका नौकर काला ने उसे रास्ते में रोक लिया।
विज्ञापन

सतनाम सिंह ने बताया कि आरोपियों ने उससे कहा कि उनकी जमीन के अंदर आने वाले रास्ते पर ट्रैक्टर मत चलाओ। यह कोई सरकारी रास्ता नहीं है। जब उसने एक बार ट्रैक्टर निकालना चाहा और कहा कि दोबारा यहां से ट्रैक्टर नहीं लाएगा। इसके बाद प्रताप डंडा लेकर ट्रैक्टर के आगे खड़ा हो गया। संवाद

रास्ते को लेकर उपजे विवाद में गोली लगने से मारे गए गुरविंद्र सिंह का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें