फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: गोशाला की गिरी दीवार, मां सहित दो बच्चे हुए घायल, अस्पताल में भर्ती

Wed, 16 Jul 2025 09:21 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल

सार

गोशाला के पीछे की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक मां सहित दो बच्चे घायल हो गए। तीनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंथ नगर में बुधवार रात करीब आठ बजे कुरुक्षेत्र रोड स्थित गोशाला के पीछे की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक मां सहित दो बच्चे घायल हो गए। हालांकि गनीमत यह रही कि यहां मौजूद लोगों के तुरंत तीनों को बाहर निकालने के बाद तीनों की जान बच गई और कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं, इस हादसे में तीनों को चोटें आई है। इसमें बच्चों को सिर और पांव जबकि मां को कमर और पांव में चोट लगी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मां को सिर में चोट लगी है। तीनों घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिला करवाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पंथ नगर में रात करीब आठ बजे अस्थाई रुप से बनाई गई दीवार गिर गई। इसमें मां और दो बच्चे नीचे दब गए। यह दीवार गोशाला के पीछे तूड़ी को रोकने के लिए बनाई गई थी।
 
बस्ती निवासी सहाना ने बताया कि रात के समय अचानक से दीवारी गिरी और मां व बच्चों ने शोर मचाया। सुहाना ने बताया कि इस हादसे में 25 वर्षीय नसीरन, 10 वर्षीय हुसैनिया व आठ वर्षीय आशरा घायल हुई हैं। तीनों का जिला नागरिक अस्पताल कैथल में इलाज चल रहा है। यहां पर गोशाला की ओर से अस्थाई रुप से तूड़ी के कमरे की दीवार बनाई गई थी। 
विज्ञापन


जब घायलों पर दीवार गिरी तो सभी ने शोर मचाया और मौके पर बस्ती में रहने वाले लोग पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बच्चों को सिर व पैर में चोट लगी है। बचाव यह रहा कि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। डॉक्टरों के अनुसार अभी तीनों ठीक हैं। जबकि अभी उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Haryana: पत्नी के नाम लोन लेकर पैसा जुए में उड़ाया, सरकारी नौकरी भी छोड़ी, शातिर पति घर से फरार


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें