फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन लोगों की मौत, 65 नए केस सामने आए

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमित तीन की मौत हुई है। जबकि 65 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 72 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है।
विज्ञापन

डीसी सुजान सिंह ने बताया कि जिले में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 65 नए केस सामने आए हैं। बुधवार को जिला के सरकारी तथा प्राइवेट अस्पतालों से 3 महिलाओं की कोरोना से मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि मृतकों में 50 वर्षीय कुलतारण निवासी तथा 54 वर्षीय फरल निवासी महिला शामिल हैं, जिनका इलाज जिला के नागरिक अस्पताल में चल रहा था। इसी प्रकार 47 वर्षीय गांव करोड़ा निवासी महिला जिसका इलाज सिग्नस अस्पताल में चल रहा था शामिल हैं।
डीसी सुजान सिंह यादव ने बताया कि बुधवार को मंगलवार को 72 कोरोना मरीज ठीक होने उपरांत डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। नागरिक अस्पताल कैथल से 5, शाह अस्पताल से 5, सिगनस अस्पताल से 2 तथा होम आइसोलेशन में रहे 60 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी। जिले में 10 हजार 487 कोरोना के मरीजों में से 9 हजार 608 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टीव केस 608 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 41 हजार 134 में से 2 लाख 29 हजार 28 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिला का रिकवरी रेट 91.6 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 452 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। होम आईसोलेशन में रह रहे 8 हजार 854 व्यक्तियों में से 8 हजार 402 ठीक हो चुके हैं।
वहीं 1 लाख 67 हजार 306 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 42 हजार 275 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 25 हजार 33 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब स्टॉक के तौर पर 8 हजार 660 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 5 हजार 880 कोविशिल्ड तथा 2 हजार 780 कोवैक्सीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें