फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डेंगू की रफ्तार तेज मिले तीन नए मरीज

Thu, 14 Nov 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में डेंगू की रफ्तार तेज हो गई है। बुधवार को भी जिले में डेंगू के तीन नए संक्रमित मरीज मिले हैं। ये मरीज कैथल शहर के अमरगढ़ गामडी, सीवन और कुलतारण गांव में मिले हैं। अब जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है।

गौरतलब है कि पिछले सात दिन में 21 नए केस मिल चुके हैं। सरकारी अस्पताल हो या फिर निजी अस्पताल, सभी जगहों पर मरीजों की भीड़ है। हर दूसरे या तीसरे घर में बुखार व वायरल के मरीज हैं। जिस तरीके से लोग वायरल बुखार और डेंगू के संक्रमण की जद में है, ऐसे में विभाग को रोजाना लिए जाने वाले सैंपल में अच्छी बढ़ोतरी करने की जरूरत है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का भी दावा है कि उन्होंने सैंपल लेने के कार्य में तेजी लाते हुए संख्या बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बुधवार को एंटी डेंगू लार्वा टीमों ने 11 हजार 224 घरों में डेंगू के मच्छर की जांच की। जिसमें से 83 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिला। वहीं 60 संदिग्ध मरीजों की सैंपल जिए। जिनकी रिपोर्ट वीरवार को आएगी। अब तक 3488 मरीजों की सैंपल लिए।







इसके साथ ही 2806 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिल चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें