फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एमए अंग्रेज़ी की तीन छात्राएं टॉप-10 में

Thu, 18 Apr 2024 04:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय की एमए अंग्रेजी अंतिम वर्ष की तीन छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से घोषित परीक्षा परिणामों में टॉप 10 सूची में अपना स्थान बनाया। इनमें शिवांगी ने चौथा, रितुरानी ने छठा और प्राची ने आठवां स्थान हासिल किया है।

इस उपलब्धि पर बुधवार को तीनों को सम्मानित किया गया। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि कुवि एमए अंग्रेजी अंतिम वर्ष के चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें कॉलेज की शिवांगी ने 500 में से 389 अंकों के साथ विवि में चौथा, रितु रानी ने 500 में से 383 अंकों के साथ छठा और प्राची ने 500 में से 380 अंकों के साथ आठवां स्थान पाया है।
विज्ञापन


महाविद्यालय समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया ने छात्राओं को बधाई दी। प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि हर संकाय की छात्राओं का परीक्षा का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहता है।
विज्ञापन


इस मौके पर सायंकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर और प्रबंधन समिति महासचिव नरेंद्र मिगलानी, सदस्य पुनीत गुप्ता के अलावा मोनिका गुगलानी, कुसुम,राधिका और छवि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें