कैथल। पुलिस ने अलग-अलग तीन मामलों में तीन आरोपियों को पकड़ा। कलायत पुलिस के एचसी संदीप कुमार की टीम ने सायंकालीन गश्त के दौरान कुराड़ निवासी बिजेंद्र सिंह की दुकान पर दबिश देकर उसे काबू किया। दुकान से 17.25 बोतल देसी शराब बरामद हुई। सीआईए-1 टीम के एएसआई कमलजीत सिंह को सूचना मिली कि ककहेड़ी प्लांट कांगथली निवासी गुरमेज उर्फ काला शराब लेकर ककहेड़ी से घर जाने वाला है। ककहेड़ी रोड पर पुलिस ने बिजेंद्र सिंह को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक कैनी में 20 बोतल हथकड़ी शराब बरामद हुई। चौकी पुंडरी पुलिस के एचसी जरनैल सिंह व एसपीओ सूरजमल की टीम ने पाई रोड पूंडरी स्थित दुकान पर दबिश दी और सतीश उर्फ डिस्को को 13 बोतल देसी शराब सहित काबू किया। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर किए गए हैं। संवादअसलहा सप्लाई करने में आरोपी गिरफ्तार
कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम ने असला सप्लाई करने के मामले में एक आरोपी को पकड़ा। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की टीम ने शाहजहांपुर जिला मेरठ यूपी हाल निवासी निसिंग जिला करनाल निवासी फरयाद उर्फ बिज्जु को हिरासत में लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 24 जून की शाम गश्त के दौरान सूचना मिलने पर सिरसल बदनारा मोड़, अमुपुर निवासी सादाक को 315 बोर के देसी पिस्तौल और दो कारतूस सहित काबू किया गया। पूछताछ में सादाक ने स्वीकार किया कि यह असला फरयाद ने उपलब्ध करवाया था। आरोपी फरयाद को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद