फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माउंट एवरेस्ट विजेता के साथ तीन लाख रुपये की धोखाखड़ी, तीन लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सीवन निवासी माउंट एवरेस्ट विजेता सीमा के साथ तीन व्यक्तियों ने उसके भांजे को सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सीवन निवासी सीमा रानी ने बताया कि वह एक पर्वतारोही है। उसने सन 2016 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़कर फतेह हासिल की थी। जिसके लिए उसे कई सामाजिक संस्थाओं ने सम्मानित किया था। इसी विषय को लेकर उसे सम्मानित करवाने के लिए फरवरी माह 2020 में उसके पास पंजाब के मोहाली जिले के कुराली तहसील निवासी दमनदीप गिरी पुत्र योगराज गिरी का फोन आया। उसने कहा कि वे उसे सम्मानित करना चाहते हैं। इसके बाद उसके साथ उसकी बात होती रही।
उसने उसे बताया कि उसके सरकार में काफी अच्छे संपर्क हैं। उसे मंत्री के सरकारी कोटे से चार लोगों को केंद्र सरकार की सरकारी नौकरी पर लगवाना है। उसने उसे केंद्र सरकार में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। उसने कहा कि उसे तो खेल कोटे से सरकारी नौकरी मिल जाएगी। इसके बाद वह उसकी बातों में आ गई और उसकी बड़ी बहन सुदेश के लड़के तनुज को लगवाने के लिए बातचीत कर ली। 20 अगस्त 2020 को दमनदीप गिरी उसके घर सीवन आया। उसने तनुज को रेलवे में नौकरी लगवाने की बात कही। इसके लिए उसने 5 लाख रुपये मांगे। इसके बाद उसने उसे एक लाख रुपये उसी दिन दे दिए। उसने पंद्रह दिन में ज्वाइनिंग करवाने की बात कही। इसके बाद जब काम नहीं बना तो उसने एक लाख रुपये और मांगे। इसके बाद उसने 97 हजार रुपये उसे ऑनलाइन भेज दिए। इसके बाद भी काम नहीं हुआ। उसने फिर से एक लाख रुपये मांगे। उसने उसके कहे अनुसार 90 हजार रुपये और दे दिए। इसके बाद उसने कहा कि तनुज का काम हो गया है। वे तनुज को लेकर 13 अक्तूबर 2020 को मोहाली पहुंची। जहां उसका का मेडिकल करवाया। उसने मेडिकल के नाम पर भी 20 हजार रुपये वसूले। इसके बाद उसे कहा कि कोलकाता से तनुज का ज्वाइनिंग लेटर आना है। इसके बाद मोहाली में बुलाकर आरोपी ने 11 दिसंबर 2020 को ऑफर लेटर दे दिया। बाद में कोलकाता न जाने की बात कहकर आरोपी उन्हें दिल्ली रेलवे मुख्यालय ले गए। जहां पता चला कि यह ऑफर लेटर फर्जी है। इसके बाद उसने उक्त आरोपी से रुपये वापस मांगे। लेकिन आरोपियों ने उनके रुपये नहीं लौटाए। जिस कारण उसने काफी इंतजार के बाद पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी दमनदीप गिरी व उसके साथियों नितिन राणा और उपकार गिल उर्फ गैरी गिल के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न आरोपों में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें