फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 जगहों पर छापा मारकर पकड़े बिजली चोर, 31 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया

विज्ञापन
Electricity thief caught after raiding 150 places, also imposed a fine of Rs 31 lakh - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। शनिवार को बिजली निगम की 24 टीमों ने बिजली चोरी को लेकर जिले भर में 150 से अधिक जगहों पर छापामार कर बिजली चोरी पकड़ी। ऐसे लोगों पर करीब 31 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। दिन भर दुकानों और घरों में बिजली विभाग के छापे जारी रही। इस दौरान कुछ लोग सिफारिशें भी ढूंढते नजर आए।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में विद्युत निगम की 12 सब डिवीजनों की 24 टीमें सुबह ही क्षेत्र में उतर गई थी। हर डिवीजन से दो टीमें काम कर रही थीं। टीमों द्वारा शहर और गांव के औद्योगिक, व्यावसायिक और घरेलू कनेक्शनों को जांचा गया। कैथल जिले में कुल 184 फीडर हैं। इससे चार विधानसभा क्षेत्रों के शहरी इलाकों सहित करीब 292 गांवों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। जिले में एक सर्कल कार्यालय, तीन डिविजन और सात सब डिवीजन हैं। जो अपने अपने क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति कर रहा है। यहां पर अब बिजली के तारों की मरम्मत का कार्य भी पूरा हो चुका है। वहीं, बिजली निगम को लाइन लास से हर महीने लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा था। अब चोरी पकड़ने का अभियान शुरू होने के बाद इस पर अंकुश लग सकेगा।
चोरी के लिए लगाई थी कुंडी
बिजली चोरी के लिए लोगों ने कई तरीके आजमाए थे। कई जगहों पर बिजली मीटर तो लगा हुआ था, लेकिन मीटर को बाईपास कर तार लगाया हुआ था। लोड अधिक था, लेकिन कागजों में कम दिखाया हुआ था। बिजली चोरी के लिए कुंडी लगाई गई थी। बिजली निगम ने इससे पहले भी कई बार चोरी को पकड़ने के लिए अभियान चलाया है। जुलाई से अक्टूबर के बीच निगम ने दिन-रात चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है। इस दौरान करीब 186 मामले चोरी के पकड़े गए थे। पहले जुलाई माह में 74 चोरी के मामलों में 82 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया था। अक्टूबर में 112 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी थी। और करीब 82 लाख 70 हजार रुपये जुर्माना किया था।
विज्ञापन

बिजली निगम की 24 टीमों ने छापा मारा है। लगभग 150 से ज्यादा चोरी पकड़ने के मामले सामने आए हैं। 31 लाख रुपये का जुर्माना किया। घरेलू कनेक्शन में 142 जगह चोरी पकड़ी गई। 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। व्यावसायिक में छह जगहों पर चोरी पकड़ी गई है। 6 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

-प्रदीप गोयत, बिजली निगम, एक्सईन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें