फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन छात्राएं ओम स्टर्लिंग ग्लोबल यूनिवर्सिटी हिसार में चयनित

Fri, 18 Apr 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी के सायंकालीन सत्र की तीन छात्राओं कोमल, हर्षिता और जिया ने ओम स्टर्लिंग ग्लोबल यूनिवर्सिटी हिसार में रोजगार मेले में चयनित होकर कॉलेज का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

हिसार में चार व छह अप्रैल को रोजगार मेले का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रदेश एवं देश के अन्य हिस्सों से पात्र विद्यार्थियों की ओर से भाग लिया गया।

इसमें 33 कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचे जिन्होंने अलग-अलग महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के अलग-अलग इंटरव्यू लेकर उनको उपयुक्त नौकरी के लिए चुना।

सांयकालीन सत्र के प्लेसमेंट सेल के संयोजक व वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉ. मनोज बंसल के निर्देशन में कोमल को एनआईआईटी लिमिटेड गुरुग्राम, हर्षिता और जिया को एलआईसी नेे अलग-अलग पद के लिए चुना।
विज्ञापन


इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यवीर मेहला, सांयकालीन सत्र के प्राचार्य प्रभारी डॉ. हरिंद्र गुप्ता, डॉ. मनोज बंसल ने मेधावी छात्राओं को बधाई दी। महाविद्यालय की प्रबंधन समिति एवं आरवीएस के प्रधान अश्विनी शोरेवाला एवं टीम ने मेधावी छात्राओं को आशीर्वाद दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें