फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईजी कॉलेज की तीन छात्राओं ने विवि में फिर लहराया परचम

Sun, 12 May 2024 05:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की छात्राएं दिन प्रतिदिन विश्वविद्यालय में प्रथम व टॉप 10 सूची में अपना नाम बनाकर कॉलेज का परचम लहराया। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान रामबहादुर खुरानिया ने बताया कि हाल ही में विश्वविद्यालय की ओर से बीएससी कंप्यूटर साइंस व नॉन मेडिकल तीसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया। इनमें खुशबू, मुस्कान और मुस्कान रानी शामिल हैं।

बीएससी दूसरे वर्ष के तीसरे सेमेस्टर की कंप्यूटर साइंस की छात्रा खुशबू ने 86.5 प्रतिशत के साथ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान, नॉन मेडिकल की दो छात्राओं मुस्कान ने 86.2 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान व मुस्कान रानी ने 83.1 प्रतिशत अंकों के साथ छठा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर, प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया, उप प्रधान सुभाष शर्मा व सदस्य सोम प्रकाश, बाबूराम व महिपाल ने सभी छात्राओं को बधाई दी। इस मौके पर कॉलेज स्टाफ से अंकिता गोयल, कमलेश मीनाक्षी, पूजा, सुवेशा, मोनिका भारद्वाज व सृष्टि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें