पूंडरी। पूंडरी हलके के गांव पाई में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता के समर्थन में कांग्रेस नेता सतबीर भाणा ने संकल्प जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि यह चुनाव अगली फसल और अगली नस्ल को बचाने का चुनाव ही नहीं बल्कि संविधान और आरक्षण को बचाने की भी लड़ाई है। उन्होंने कहा कि जब किसान अपनी फसल मंडी में बचने जाए तो सरकार कोई भी रेट निर्धारित करे वो उन्हें मिल जाए। लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों की सुध नहीं ली। पूर्व सीएम मनोहर लाल ने तो बॉर्डर पर बैठे किसानों को आलसी तक कहा। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सतबीर भाणा, पूर्व विधायक नरेंद्र शर्मा सहित गांव पाई के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद