फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन नशा तस्कर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने नशा तस्करी करने के दो मामलों में तीन आरोपी काबू कर लिए। आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम चूरा पोस्त, 9.73 ग्राम हेरोइन और 2 लीटर हथकड़ी शराब बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि पहले मामले में पूंडरी पुलिस को सूचना मिली कि गांव हाबड़ी निवासी राममेहर शराब बेचने का काम करता है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी से 9.73 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दूसरे मामले में डेरा गोविंद से आरोपी गांव महमूदपुर निवासी सुखविंद्र सिंह ओर रवि सिंह को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से प्लास्टिक थैले से 1 किलो 100 ग्राम चूरा पोस्त व 2 लीटर शराब बरामद हुई। बाइक भी जब्त कर ली। आरोपियों के खिलाफ थाना गुहला में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें