फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन नशा तस्करों को पकड़ा

Tue, 10 Jun 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से अलग-अलग मामलों में दो किलो 608 ग्राम अफीम, एक किलो 95 ग्राम गांजा और 525 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एसआई जयभगवान की टीम शाम के समय हाबड़ी रोड पूंडरी के पास गश्त कर रही थी। सहयोगी सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने हाबड़ी गेट पूंडरी निवासी शिवम शर्मा के घर दबिश दी और उसे गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पॉलीथिन में दो किलो 608 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई सिंहराज की अगुवाई में एएसआई राजेश कुमार की टीम बस अड्डा क्योड़क के पास गश्त कर रही थी। सूचना पर पुलिस ने बीरबल पट्टी क्योड़क निवासी दर्शन सिंह को गिरफ्तार किया। डीएसपी बीरभान के समक्ष तलाशी के दौरान पॉलीथिन में एक किलो 95 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


ढांड एएसआई सुरेश कुमार की टीम पंचमुखी चौक ढांड पर तैनात थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने बिहारी चौक ढांड की ओर पॉलीथिन लिए जा रहे ढांड निवासी संदीप कुमार को काबू किया। एईटीओ कैथल रोहित कुमार के समक्ष तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 525 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना ढांड में मामला दर्ज कर एएसआई बलजोर सिंह ने उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें