फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन की मौत, 87 नए केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को कोरोना पीड़ित 24 साल के युवक सहित तीन की मौत हो गई। वहीं 87 नए मामले सामने आए हैं। 44 लोगों ने कोरोना को मात दी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना से पीड़ित पूंडरी निवासी 70 वर्षीय महिला की पटियाला के अमर अस्पताल में मौत हो गई। वहीं पीजीआई में दाखिल पूंडरी निवासी 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव था और पूंडरी में एक मिस्त्री के तौर पर काम करता था। वहीं तीसरी मौत पूंडरी निवासी ही 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 87 केस सामने आए हैं, 44 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी है। अब जिले में कोरोना संक्रमण के 607 केस एक्टिव हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित व्यक्तियों में से 556 को होम आइसोलेशन में रखा गया है, 9 मरीजों का इलाज नागरिक अस्पताल कैथल, 1 एल्केमिस्ट मोहाली में, 3 मरीज का इलाज शाह अस्पताल, पीजीआई चंडीगढ़ में 17 मरीजों, सिग्नस अस्पताल में 10, करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में 5, सेंट्रल अस्पताल हिसार में 2 मरीज, नागरिक अस्पताल कुरुक्षेत्र में 2, अग्रवाल अस्पताल में 1 तथा राजेंद्रा अस्पताल में 1 मरीज का इलाज चल रहा है।
डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि जिले में 13 हजार 983 कोरोना के मरीजों में से 13 हजार 14 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 93 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.3 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 2.58 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे 12082 व्यक्तियों में से 11526 ठीक हो चुके हैं। जिले मेें अब तक 15 लाख 57 हजार 425 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें से 8 लाख 80 हजार 376 व्यक्तियों को पहली डोज, 6 लाख 73 हजार 358 व्यक्तियों को दूसरी डोज तथा 3691 को बूस्टर डोज दी जा चुकी है। शुक्रवार को 9173 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। अब जिले में कोविड रोधी वैक्सीन कोविशील्ड 44400 तथा को-वैक्सीन 3970 उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें