फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस के हत्थे चढ़े तीन अपराधी

Sat, 18 Nov 2023 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने तीन मामलों में तीन उद्घोषित अपराधी काबू किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में उद्घोषित अपराधी गांव फरल निवासी बंटी को काबू किया गया। आरोपी पर 28 सितंबर 2018 को गांव फरल से एक बाइक चोरी करने का आरोप है। उक्त मामले में आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका था, परंतु वह न्यायालय से जमानत लेने उपरांत न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ था और भूमिगत हो गया था। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में सात नवंबर 2023 को पीओ घोषित कर दिया था। दूसरे मामले में आरोपी चीका निवासी रोशन कुमार को काबू कर लिया था। उस पर 16 जून 2018 की रात चीका से एक ट्रक ड्राइवर का फोन चोरी करने का आरोप है।
विज्ञापन

उक्त मामले में आरोपी जमानत लेने उपरांत न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ। न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में उसे 10 नवंबर 2023 को पीओ घोषित कर दिया था। तीसरे मामले में वर्ष 2021 के दौरान झगड़े के मामले में पीओ आरोपी कसौर निवासी रवि को काबू किया था। उसे अदालत में हाजिर न होने कारण 28 जुलाई 2023 को पीओ घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें