फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मत छेड़ बलम मेरे चूंदड़ न...ना तो हो ज्यागी तकरार... पर झूमे युवा

Sat, 18 Nov 2023 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग और जिला प्रशासन की ओर से राजकीय आईटीआई में शुक्रवार से दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव शुरू हो गया। इस अवसर पर लोक नृत्य एकल, लोक गीत एकल, कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी, तत्कालीन व्याख्यान और मोटे अनाज से संबंधित प्रतियोगिताएं करवाई गई। इस दौरान एकल लोक नृत्य में 17 और एकल लोक गीत में 30 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने हरियाणवी गीतों ‘मेरा चूंदड़ मंगा दे हो....हो नणदी के बीरा’..., ‘सास मेरी मटकनी ने दामण लिया पहर...., मत छेड़ बलम मेरे चूंदड़ न...ना तो हो ज्यागी तकरार’..., ‘मेरी सास के पांच पुतर थे..., 52 गज का दामण पहन मैं मटक चालूंगी’..., ‘कोठे ऊपर कोठरी मैं उसपे रेल चला दूंगी’...पर बेहतर प्रस्तुति दी। इन गीतों पर युवा जमकर झूमे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ उद्योगपति एवं आईएमसी सोसायटी आफ आईटीआई के चेयरमैन नरिंद्र मिगलानी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पा अर्पित कर किया। संस्थान में पहुंचने पर प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल और अधीक्षक सोहन लाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यदि दृढ़ संकल्प और प्रोत्साहन से कार्य किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि जब हम लक्ष्य तय करते हैं तो कुछ न कुछ बाधाएं जरूर आती हैं। जो व्यक्ति बाधाओं से न घबराते हुए पूरे उत्साह के साथ अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहता है तो वह मंजिल को अवश्य हासिल कर लेता है।
प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने कहा कि सरकार की ओर से इस बार युवा महोत्सव की जिम्मेदारी प्रदेशभर की आईटीआई को दी गई है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, निदेशक डॉ. विवेक अग्रवाल, डीसी प्रशांत पंवार तथा एडीसी उपायुक्त सुशील कुमार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि महोत्सव में जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिला है। इसलिए उन्हें इस महोत्सव में शामिल होना चाहिए। उन्होंने बताया कि समारोह में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को विभाग की ओर से 750 रुपये से 15 हजार रुपये तक के नकद इनाम दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 18 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की शुरुआत अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार करेंगे और समापन समारोह में विधायक लीला राम शामिल होंगे।
विज्ञापन

समारोह में निर्णायक मंडल में राजकुमार शास्त्री, रिंकू कुमारी, शामली, पूजा, डॉ. पूनम, डा. पंचम लोहाट, पूनम कपूर, सतीश शर्मा, प्रियंका खुराना, निधि गोगिया, सुशील कुमार, डॉ. नेहा शर्मा, डॉ. प्रशांत कुमार शामिल थे। मंच का संचालन मीनाक्षी ने किया। इस मौके पर नरेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, शमशेर सिंह, राजबीर सिंह, संजय कुमार, संजीव कुमार, अनिल कुमार, अनिल ढुल, सुधीर कांबोज, दलशेर सिंह, विकास, मलकीत सिंह, रविकेश, संदीप राविश, सतीश कुमार व शीशपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें