संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में करीब एक महीने पहले ही कैथल डिपो में झज्जर से पहुंची बीएस तीन की बसें कामयाब नहीं हो पा रही हैं। ऐसे अब सर्दी के मौसम में इन बसों में बैटरी की समस्या भी आ रही है। दरअसल, बसों में वायरिंग की समस्या से बहुत दिक्कतें हैं। ये रास्ते में बंद हो जाती हैं।
गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले की औचक निरीक्षण पर पहुंचे परिवहन मंत्री अनिल विज ने यात्रियों से बस को धक्का मरवाने पर एक चालक को भी निलंबित किया था। इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो पाया है। बसों में इस समस्या का समाधान न होने से यह बसें बीच रास्ते में ही रुक रही हैं। इस कारण चालक व परिचालकों के साथ ही यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एक दिन पहले ही झज्जर से कैथल में बीएस तीन तकनीक बस भेजने का मामले में कैथल के नए बस स्टैंड पर बस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब
वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक चालक की ओर से सरकार को कोसा था। इसमें चालक कह रहा था कि इन बसों
को जबरदस्ती सरकार ने कैथल डिपो में थोपा है।
उन्होंने कहा कि इस बस में न तो यात्रियों के बैठने की ठीक व्यवस्था है और न ही चालक की। कह रहा है यह कबाड़ दे दिया गया है। यह गाड़ियां हैं, जो नई गाड़ियों के बदले यह गाड़ियां दे दी है। ये गाड़ियां 12 से 14 लाख किलोमीटर तक चल चुकी हैं। यह भविष्य में कहां तक चल पाएंगी।