फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कृषि विभाग की टीम और पटवारी पर हमले मेें तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कैथल
विज्ञापन


किसानों की ओर से किए गए हमले में पांच लोग हो गए थे घायल

कैथल- ग्योंग गांव में खेतों में आग लगने की सूचना पर कृषि विभाग की टीम और पटवारी पर किसानों द्वारा हमला करने का आरोप लगाया गया है। हमले में एडीओ राजबीर औन ट्रेनी पटवारी राहुल सहित पांच कर्मचारियों को चोटें आईं हैं। मौके पर डायल 112 की टीम को भी बुलाया गया। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए कैथल के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

इस संबंध में कृषि विभाग के प्रबंधक राजबीर सिंह ने सदर थाना में शिकायत दी है। मामले में गांव के सोहन, रमेश व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायकर्ता ने आरोप लगाया है कि गांव में जब टीम पराली जलाने से रोकने के लिए गई तो उस पर तीनों आरोपियों ने डंडे, लाठियों और थप्पड़-मुक्कों से हमला कर दिया। आरोपियों ने सरकारी ड्यूटी में बाधा भी डाली। इस हमले में वे खुद, ट्रेनिंग पटवारी राहुल व अन्य कर्मचारी घायल हो गए। बाद में आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन


वहीं इस पूरे मामले में ग्रामीणों का पक्ष भी सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का रकबा ज्यादा है, उसके बावजूद एक भी बेलर गांव में नहीं है। ऐसे में किसान फसल के अवशेष का प्रबंधन कैसे करेगा। जिस खेत में आगजनी की सूचना पर कर्मचारी पहुंचे थे, दरअसल वहां किसान ने अपनी आगामी फसल की तैयारी के लिए सुपर सीडर का प्रयोग किया था। किसानों का कहना था कि सड़क पर मौजूद फैक्टरी और कारखानों से जहरीला धुआं निकलता है, मगर प्रशासन को सिर्फ उनके फसल अवशेषों में ही आग लगाने से दिक्कत क्यों हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डीसी कैथल द्वारा गठित विलेज लेवल इंफोर्समेंट टीम बुधवार को पराली प्रबंधन के निरीक्षण पर निकली थी। टीम ने मौके पर कुछ किसानों को खेत में पराली जलाते देखा और उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान किसानों ने विरोध करते हुए टीम पर लाठियों और घूंसों से हमला कर दिया। जिसमें टीम के कई सदस्यों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें