फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: समाधि दिवस पर साईं बाबा को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। श्री साईं बाबा समाधि दिवस पर जिले के साईं भक्तों ने बाबा को स्मरण किया। भक्तों ने बाबा की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। यह कार्यक्रम श्री साईं रसोई सेवा समिति की ओर से आयोजित किया गया था। इस अवसर पर उद्योगपति कैलाश भगत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि साईं बाबा की शिक्षाएं आज भी समाज को प्रेम, सेवा और करुणा का मार्ग दिखा रही हैं।
विज्ञापन



इस मौके पर कढ़ी-चावल का प्रसाद भी बांटा गया। श्रद्धालुओं ने इस दिन को केवल पुण्यतिथि नहीं बल्कि बाबा की करुणा, समर्पण और सबका मालिक एक जैसे जीवन सिद्धांतों को अपनाने का संदेश माना। कार्यक्रम में समिति के सदस्य प्रधान प्रिया ठकराल, कृष्ण नारंग, नवीन मल्होत्रा, सुभाष कथूरिया, धर्मवीर भोला, अनिल तिवारी, सुषमा गंभीर, शालू कालड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें