फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सात खंडों की पंचायतों व तीन खंडों की ब्लॉक समितियों के लिए सीटों का हुआ निर्धारण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को पंचायत चुनावों के लिए सभी सात ब्लाकों में सरपंच के पदों के लिए आरक्षण संबंधी ड्रा निकाला गया। साथ ही कलायत, गुहला व सीवन ब्लॉक समितियों के वार्डों के आरक्षण का भी ड्रा निकाला। शेष चार ब्लॉक समितियों कैथल, राजौंद, पूंडरी व ढांड के वार्डों के आरक्षण का निर्धारण आठ जुलाई को होगा। जिले में कुल 99 गांवों की चौधर इस बार महिलाओं के हाथ में होगी।
विज्ञापन

कलायत ब्लॉक समिति के कुल 22 वार्डों में वार्ड संख्या 3, 5, 8,9, 10, 12, 14, 15, 16 व 18 को अनारक्षित यानी सामान्य श्रेणी, वार्ड नंबर 1, 4, 7, 19, 20 व 21 को महिला के लिए, वार्ड नंबर 6, 17 व 22 को अनुसूचित जाति के पुरुष व वार्ड नंबर 2 व 11 को अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया। पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड नंबर 13 को आरक्षित किया गया।
सीवन ब्लॉक समिति के लिए अनारक्षित वार्ड में 2, 3, 4, 6, 8, 10, 17 व 18, महिला के लिए 1, 5, 12, 13 व 16, एससी के लिए 7, 11, 15 और अनुसूचित जाति महिला के लिए 14 व 19 व पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड नंबर 20 को आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार से गुहला ब्लॉक समिति में 23 वार्डों में से सामान्य के लिए वार्ड नंबर 3,6 ,15, 17, 1,9, 13, 19,21 और 23 को आरक्षित किया गया है। सामान्य वर्ग की महिला के लिए वार्ड नंबर 4 ,10, 11, 18 ,20, 22 को आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति पुरुष के लिए वार्ड नंबर 5 ,12, 7, 14 को आरक्षित किया गया। अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए वार्ड नंबर 2,व 8 को आरक्षित किया गया है पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड नंबर 16 को आरक्षित किया गया है।
गुहला मेें पंचायतों की चौधर का वर्ग अनुसार हुआ निर्धारण
गुहला-चीका। गुहला खंड में पंचायतों के आरक्षण का ड्रा एसडीएम की अध्यक्षता में निकाला गया। जिसमें महिला अनुसूचित जाति के लिए कसौली, गढ़ी नजीर, बौपुर, खेड़ी दाबन, बुढऩपुर गुजरां, डेरा बाजीगर आरक्षित किया गया है। पुरुषों के लिए सीेंह, रामनगर, बदसूई, भूंसला, पीड़ल, शिवमाजरा, भाटिया की पंचायत मे सरपंच का पद आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार से सामान्य वर्ग में महिलाओं के लिए सरोला, मलिकपुर, हंशु माजरा, गुरु नानक नगर, सुल्तानिया, करतारपुर, नानकपुर, मस्तगढ़, महमूदपुर, लंडाहेडी, छन्ना जटान, भूना, सुल्तानिया, बलबेहडा, माजरी, गगडपुर, खंबेडा गांव के पंचायत के सरपंच के पद को आरक्षित किया गया है। शेष 27 गांव अनारक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें