कैथल। पाई गांव में एक युवक पर कातिलाना हमला करने में पूंडरी पुलिस ने नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। थाना पूंडरी के एसआई रामबीर सिंह की टीम ने जांच करते हुए पाई निवासी एक 17 वर्षीय किशोर को निरुद्ध करने के अतिरिक्त पाई निवासी सुखराज व अंकुश को काबू किया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव पाई निवासी सागर की शिकायत दी थी कि वह गांव के स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता है। 21 फरवरी को स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ घर जा रहा था। रास्ते में पाई निवासी गुरपाल व उसके अन्य साथियों ने रास्ता रोका और मारपीट करने लगे। एक लड़के ने उसके कंधे में बर्फ तोड़ने वाला सुआ मारा। वह बेहोश हो गया तथा नीचे गिर गया।
सभी आरोपी भाग निकले। थाना पूंडरी में यह मामला दर्ज कराया गया था। सागर का कुछ दिन पूर्व गुरपाल के साथ झगड़ा हुआ था, जिसकी रंजिश उक्त युवकों ने उस पर हमला किया गया। मामले में पुलिस आगामी जांच कर रही है। संवाद