फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नौकरी के नाम पर 20 लाख ठगी में तीन काबू

Sun, 29 Dec 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नौकरी लगवाने के नाम 20 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें क्योड़क निवासी संजीव, सांघन निवासी जसपाल व जिला जींद के गांव झील निवासी मोहित शामिल हैं। इन्हें न्यायालय में पेश कर पुलिस ने पूछताछ के लिए 30 दिसंबर तक रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बरटा निवासी दिनेश की शिकायत के अनुसार वह उसके छोटे भाई को नौकरी लगना चाहता था। इसे लेकर उसकी बातचीत बरटा निवासी सेवा सिंह से हुई। सेवा सिंह ने बताया कि उसके हरियाणा कौशल रोजगार में निगम के अधिकारियों से जान-पहचान है। वह उसे व उसके भाई को हरियाणा कौशल रोजगार के तहत नौकरी दिलवा देगा।
विज्ञापन


इसके सेवा सिंह ने उसे विक्रम, संजीव, नैंसी, जसपाल और गुरमीत कुंडू से मिलाया। इन आरोपियों ने नौकरी लगवाने के नाम पर अलग-अलग समय में उससे 20 लाख रुपये की राशि ले ली व जल्द ही नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। बार-बार आश्वासन के बावजूद जब उसे नौकरी नहीं मिली तो उसने आरोपियों से अपने राशि वापस लेने की मांग की। आरोपियों ने राशि देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। सदर पुलिस में यह मामला दर्ज कर जांच की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी क्योड़क निवासी संजीव, सांघन निवासी जसपाल तथा जिला जींद के गांव झील निवासी मोहित को गिरफ्तार किया।

इन सभी को व्यापक पूछताछ के लिए कोर्ट से 30 दिसंबर तक पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें