कैथल। होटल में महिलाओं व युवतियों से अनैतिक कार्य करवाने के मामले में पुलिस ने आरोपी बालू निवासी अमित कुमार, प्योदा निवासी पारुल व सांघन निवासी बिंटू को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सिविल लाइन के सुरक्षा एजेंट की शिकायत के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि अंबाला रोड कैथल स्थित एक होटल के मालिक बालू निवासी अमित कुमार, प्योदा निवासी पारुल व रिसेप्शन पर सांघन निवासी बिंटू कमरे किराये पर देकर चाय व खाना खिलाने की आड़ में लड़कों को ग्राहक के रूप में बुलाते हैं।
वहां पर कमीशन लेकर लड़कियों व महिलाओं से अनैतिक कार्य करवाया जाता है। इस सूचना पर डीएसपी उमेद सिंह व महिला एसएचओ एसआई रेखा ने होटल पर दबिश दी। इस दौरान वहां से तीनों आरोपियों को काबू किया गया। ये कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाद