कैथल। पुलिस ने तीन आरोपियों के कब्जे से 40 बोतल देसी शराब बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस ने शेरगढ रोड चुंगी से आरोपी शिव कॉलोनी कैथल निवासी रमेश को काबू कर 61 पव्वे शराब बरामद की। दूसरे मामले में शिव नगर कैथल स्थित एक दुकान पर दबिश देकर आरोपी खुराना रोड कैथल निवासी नरेश को 12.75 बोतल शराब सहित काबू कर लिया। एक अन्य मामले में थाना सीवन पुलिस ने पाबसर रोड कक्हेड़ी स्थित एक दुकान पर दबिश देकर आरोपी कक्हेड़ी निवासी साहिल को 12 बोतल शराब सहित काबू कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवादनट-बोल्ट चोरी करने में आरोपी गिरफ्तार
कैथल। नेशनल हाइवे 152 डी से नट-बोल्ट चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी बाकल निवासी अमन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 152 डी पर पेट्रोलिंग करने वाले बाहरी निवासी दीपक की शिकायत अनुसार उन्होंने 13 सितंबर को हाइवे पर चैनलों से नट-बोल्ट चोरी करते हुए तीन चोरों को पकड़ा था, जबकि दो युवक मौके से फरार हो गए थे। आरोपी के कब्जे से 127 नट-बोल्ट बरामद कर पूछताछ की जा रही है। संवाद