गुहला-चीका। राजकीय कन्या महाविद्यालय चीका में हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के विषय राजभाषा हिंदी, मातृभाषा हिंदी व जन भाषा हिंदी रखे गए थे। निर्णायक मंडल में डॉ. प्रीति रानी, डॉ. सुरभि व डॉ. मीनाक्षी ने भूमिका निभाई। निबंध प्रतियोगिता में शोमा देवी बीए तृतीय वर्ष की छात्रा प्रथम, कुमकुम बीए तृतीय वर्ष की छात्रा द्वितीय व काजल बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा तीसरे स्थान पर रही।
हिंदी प्राध्यापक डॉ. फूल कुमार ने कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा, मातृभाषा और जन भाषा है। हमें अपनी भाषा पर गर्व करना चाहिए। मातृभाषा हिंदी हमें संस्कार देती है, समाज में मानवीय जीवन जीने के लिए आधार देती है। मानवता के लिए मानवीय मूल्यों के विचार देती है। मातृभाषा हिंदी हमारे सांस्कृतिक विकास का आधार है। संवाद