फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जींद रोड पर हमले करने में तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Apr 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जींद रोड के पास युवकों पर हुए हमले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें गांव गुहणा निवासी राहुल उर्फ एचपी, नौच निवासी नितिन तथा गढ़ी निवासी मंजीत हैँ। पुलिस ने तीनों से उठा-बैठक कराई।

मामले की जांच सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह के नेतृत्व में की जा रही है। किठाना निवासी अमन ने शिकायत दी थी कि वह 24 अप्रैल को अपने दोस्त साहिल (निवासी सिरटा) और मुकेश उर्फ संजू (निवासी कैथल) के साथ मोटरसाइकिल से सरकारी अस्पताल कैथल जा रहा था। जब वे जींद रोड स्थित टाटा मेट्रो कामर्शियल एजेंसी के पास पहुंचे, तो एक ग्रे रंग की कार ने जानबूझकर उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। आरोप है कि कार से उतरे नितिन ने अपने साथियों राहुल उर्फ एचपी, रितेश ढांडा, मंजीत उर्फ काला, रमन छौत, अभिषेक उर्फ अभी, सचिन जाखौली व अन्य युवकों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने गंडासी व अन्य हथियारों से वार किए और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। हमले में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों की मदद से उन्हें सरकारी अस्पताल कैथल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें