फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रुपये छीनने में तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Jul 2024 06:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। थाना ढांड क्षेत्र से एक महिला से कपड़े बेचने वालों द्वारा 30 हजार रुपये छीनने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू कर लिया।

आरोपियों की पहचान चुहटा मोहल्ला चरथावल जिला मुजफ्फरनगर यूपी निवासी अमजद, मोहम्मद आमिर व तुफेल के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव पबनावा निवासी एक महिला की शिकायत के अनुसार 27 जून को दोपहर के समय उसने गली में दो कपड़े बेचने वालों से लोवर व टी-शर्ट खरीदे। इसके बाद वह पैसे देने के लिए अंदर से पर्स लेकर बरामदे में आई तो दोनों अज्ञात व्यक्ति पर्स छीनकर फरार हो गए। शिकायत अनुसार पर्स में 30 हजार रुपये व आधार कार्ड था।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। अमजद व तुफेल पर्स छीनकर भागे थे व मोहमद अमिर उनकी गाड़ी का ड्राइवर था। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 20 हजार रुपये, आधार कार्ड व वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद कर ली है। आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें