साठ दुधारू भैंसों के 29 लाख 35 हजार रुपये हड़पने के आरोप को क्राइम ब्रांच पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी का अदालत से छह जून तक तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने कि बताया कि भाणा वासी महाबीर की शिकायत पर थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया था। उसने बताया था कि गाजियाबाद वासी नौ आरोपियों ने भैंस खरीदने के बाद कुछ समय तक तो पैसे अदा किए, लेकिन उसके बाद आरोपियों ने 60 भैंसों की 29 लाख 35 हजार रुपये नकदी हड़प ली। पैसे मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे।
पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करते हुए जांच सीआईए वन को दी थी। प्रवक्ता ने बताया, सीआईए वन के एएसआई महेंद्र सिंह ने जांच करते हुए मिल्क माजरा लोनी बॉर्डर रंजीत विहार गाजियाबाद में रेड मारकर आरोपी मनीष उर्फ शैंकी वासी गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने कबूला कि उसकी तरफ से 4 भैंसों की 3 लाख 32 हजार रुपये नकदी शेष है। सने माना कि कुछ दिन पहले उसके साथियों ने उसे महाबीर को देने के लिए 27 हजार रुपये नकदी दी थी, जिसे भी वह हड़प गया।