फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि को धमकी

Sat, 08 Feb 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि बरजिंदर सिंह ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, सीवन पंचायत समिति वार्ड नंबर-10 की सदस्य सोनिया देवी के पति संजीव पर यह धमकी देने का आरोप है। बजिंदर सिंह ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि चार फरवरी की शाम 6:55 बजे संजीव ने उन्हें फ़ोन पर धमकी दी। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति की बैठक में यह सदस्य उपस्थित नहीं थी और उससे बचने की लिए इन्होंने पिछली तिथि में मेडिकल भी बनवा कर दिया थी, जिसकी शिकायत उन्होंने की है।
विज्ञापन


इसी मामले में ही उन्हें धमकी मिल रही है। बजिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। दूसरी ओर सीवन थाना प्रभारी कुलदीप देशवाल ने बताया कि नए कानून के तहत इस मामले में केस दर्ज करने का प्रावधान नहीं है, केवल डीडीआर दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें