फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुहला-चीका क्षेत्र में हजारों एकड़ में खड़ी फसल बर्बाद

Wed, 10 Sep 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
41 गुहला चीका: बाढ़ का पानी उतरने के बाद गांव रत्ताखेड़ा के खेतों में खराब हुई धान का दृश्य। सं
विज्ञापन
गुहला-चीका। पिछले 10 दिनों से हलका के हजारों लोगों की सांसे हलक में अटकाए रखने वाले घग्गर नदी से अब धीरे धीरे पानी कम हो रहा है, जिससे लोग ने राहत की सांस ली हैं। हालांकि बुधवार शाम छह बजे टटियाना पुल पर लगे गेज अनुसार घग्गर का जलस्तर खतरे के निशान से दो इंच ऊपर बह रहा था, लेकिन खेतों में भरा बाढ़ का पानी जैसे जैसे घग्गर में वापस जा रहा है, वैसे वैसे इस पानी से हुई तबाही के निशान दिखने लगे हैं।
विज्ञापन


जिन खेतों में पिछले एक सप्ताह से बाढ़ का पानी जमा था उन खेतों में खड़ी धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। ग्रामीण मनजीत सिंह रत्ता खेड़ा, गुरप्रीत कौड़ा, महिंद्र सिंह, बलजीत सिहाली, दलीप सिंह, चरणजीत मोहनपुर, हरबंस मोहनपुर ने बताया कि पिछले दस दिनों से घग्गर में बहुत बड़ी मात्रा में पानी बह रहा है। इस पानी ने गुहला के लगभग 40 गांवों को बुरी तरह से प्रभावित किया है। इन किसानों ने बताया कि बाढ़ से गुहला-क्षेत्र में लगभग 10 हजार एकड़ में खड़ी धान की फसलें पूरी तरह से मारी गई है। वहीं, लगभग दो हजार एकड़ में 50 प्रतिशत तक नुकसान का अंदेशा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें