फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डेंगू और स्वाइन फ्लू के मरीजों के 13 नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में मंगलवार को डेंगू और स्वाइन फ्लू का कोई नया मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक डेंगू के तीन और स्वाइन फ्लू के सात मामले मिल चुके हैं। हालांकि स्वाइन फ्लू के सात मामलों में से चार पुराने मामले हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोनों बीमारियों के लिए निगरानी रखी जा रही है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के 13 नए नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

इनकी जांच रिपोर्ट बुधवार को आने की उम्मीद है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि इनमें से किसी मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है या नहीं। विभाग की टीमें संदिग्ध मरीजों की जांच के साथ-साथ लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए जागरूक भी कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के डेंगू और मलेरिया के नोडल अधिकारी डॉ. नीरज मंगला के अनुसार जिले में डेंगू और स्वाइन फ्लू की तुलना में वायरल संक्रमण के मरीज अधिक सामने आ रहे हैं। बदलते मौसम के कारण खांसी, बुखार, जुकाम और गले में खराश जैसी शिकायतों वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है।
-
अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल कैथल में डेंगू और स्वाइन फ्लू का ज्यादा प्रभाव नहीं है लेकिन मौसम में बदलाव को देखते हुए सावधानी बरतना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि जमा पानी में मच्छरों के पनपने की संभावना रहती है। कूलर, गमले, पानी की टंकियों और अन्य स्थानों की नियमित सफाई करें। बुखार आने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से जांच करवाएं। लगातार तेज बुखार, शरीर में दर्द, कमजोरी या अन्य गंभीर लक्षण होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें। विभाग के अनुसार डेंगू और स्वाइन फ्लू के लिए स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार सैंपल लेकर जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें