फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सफाई व्यवस्था को लेकर डीसी ने की पार्षदों और सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के संबंध में उपायुक्त अपराजिता ने मंगलवार को नगर परिषद के पार्षदों, कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल और अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की। उपायुक्त ने दोनों ही बैठकों में सभी पक्षों से अपील की कि कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी पार्षद वार्डाें में आमजन से बातचीत करें और उन्हें कम कचरा जनरेट करने के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन

साथ ही हड़ताल कर रहे कर्मचारी भी इस बात का ध्यान रखें कि कचरे के प्वाइंट के कारण विद्यार्थियों सहित अधिक रिहायशी क्षेत्रों में लोगों को परेशानी न हो। पार्षदों ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं कर्मचारियों ने आश्वासन दिया कि वे स्कूलों के आसपास के कचरा प्वाइंट को साफ करने में सहयोग करेंगे। वहीं डीसी ने अपने संदेश में आमजन से भी अपील की है कि स्थिति सामान्य होने तक लोग सूखे कचरे को सड़कों या सार्वजनिक जगहों पर न फेंके।
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने पार्षदों का आश्वासन दिया कि किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। यदि कोई भी ऐसा करता पाया जाता है तो पार्षद सबूतों के साथ शिकायत दें। पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में सफाई के संबंध में आ रही संबंधित समस्याएं रखीं। इसमें डोर टू डोर के वाहन को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाए जाने और कचरा प्वाइंट साफ करते हुए पर्याप्त पुलिस बल की मांग की। डीसी अपराजिता सहित एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने नियमानुसार हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में नगर परिषद चेयरमैन सुरभि गर्ग व डीएमसी कपिल शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने दिया सफाई में सहयोग का आश्वासन
इसके बाद डीसी अपराजिता ने अपने कार्यालय में सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों से बातचीत की। इसमें सफाई कर्मचारियों की ओर से उनके प्रतिनिधि शिवचरण, श्याम लाल कल्याण सहित अन्य ने समस्याएं रखीं। इसमें मुख्य रूप से चार माह से लंबित 160 कर्मचारियों का मानदेय दिए जाने सहित अन्य मांगें रखीं। डीसी ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को सक्षम अधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा। डीसी अपराजिता ने कहा कि हड़ताल के कारण कई स्कूलों के बाहर कचरे के ढेर लग गए हैं। कर्मचारी अपनी मांग उठाएं लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि किसी को उनकी वजह से परेशानी न हो। कर्मचारी संघ के नेताओं ने डीसी को आश्वासन दिया कि स्कूलों के निकट यदि किसी जगह बच्चों को परेशानी है तो ऐसे प्वाइंट को साफ करवाने में वे सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें