फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की दुकान के ताले तोड़ सामान ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चीका में एक बिजली के सामान की दुकान से चोर लाखों रुपये का सामान चोरी करके ले गए। दुकानदार रात को दुकान बंद करके घर चला गया था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-दो चीका निवासी जगदीश चंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिहोवा रोड फार्मट्रेक एजेंसी के पास जेएस पावर कंट्रोल के नाम से दुकान है। 11 सितंबर रात 8 बजे वो दुकान बंद करके घर चला गया था। 13 सितंबर को वह सुबह 8 बजे के अपनी दुकान पर पहुंचा तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद अंदर जाकर देखा तो कॉपर तार केबल और अन्य समान चोरी हुआ मिला। पूरे सामान की कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें