कैथल। पूंडरी के चीमा कॉलोनी स्थित मकान से चोर हजारों रुपये का सामान चुरा कर ले गए। चीमा कॉलोनी की रीना ने पूंडरी थाना में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि पांच मार्च की रात को कर उसके घर में घुसकर उसके जेवरात व 32 हजार रुपये चुरा कर ले गए। चुराए गए सामान की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। इस संबंध में एएसआई कर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादमारपीट में एक घायल, पुलिस कर रही जांच
कैथल। मटौर में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। गांव मटौर के देवेंद्र ने कलायत थाना में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि छह मार्च को प्रशांत साहिल व एक अन्य व्यक्ति ने उसे पर गंडासियों से मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शेरगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट
कैथल। शेरगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट के एक मामला प्रकाश में आया है। गांव रोहेड़ा के योगेश ने तितरम थाना में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि छह मार्च को जब वह गांव शेरगढ़ से जा रहा था तो साहिल ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसका रास्ता रोकते हुए उसके साथ थप्पड़-मुक्कों व चाकू से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद