संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कलायत के कैलरम गांव में हैफेड के एक गोदाम चावल के 14 बैग चोर चुरा ले गए। शिकायत के आधार पर मामले में कलायत थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कलायत थाने में गुरुग्राम के मि. ओरिगो कमोडिटीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के क्लस्टर ऑफिसर नितिन कुमार ने चोरी की यह शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि कैलरम में सुनीता गोयल के वेयरहाउस से 14 बैग चोरी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि चोरी गए इन बैगों की कीमत करीब 27 हजार रुपये है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंेेेने बताया कि ऑडिट टीम की ओर से जब निरीक्षण किया गया तो पाया गया कि चोराें ने गोदाम के दरवाजे को तोड़ा था और इसकी कुंडी और ग्रिल टूटे हुए मिले।
नितिन कुमार का कहना था कि गोदाम में काम की जिम्मेदारी कर्मचारी की होती है। वेयरहाउस के ताले और चाबियां केवल वेयरहाउस प्रभारी के पास होती है और उनका कार्य समय सुबह नौ शाम छह बजे तक का होता है। इस मामले में थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।