चार वारदात को अंजाम देते हुए चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने चारों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में देवीगढ़ निवासी सुनील कुमार ने बताया कि देवीगढ़ रोड कैथल पर उसकी एक आरा मशीन है। रात को उसने इसे अच्छे से बंद किया था। जब सुबह यह खोली तो आरा मशीन से 6 हजार रुपये नकद व अन्य सामान चोरी हुआ मिला।
दूसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में देवगढ़ रोड जालंधरी मोहल्ला निवासी रिंकू ने बताया कि वह अपने दोस्त अंकुश की बाइक लेकर हनुमान वाटिका गया था। जहां से चोर उसकी बाइक चोरी कर ले गए।
तीसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में हजवाना निवासी जयपाल ने बताया कि चोर उसके घर से पांच तोले सोना व दस लोते चांदी सहित तीन हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
इसी प्रकार से कोटड़ा निवासी रणधीर सिंह ने बताया कि उसने आदर्श नगर कैथल में घर बनाया हुआ है। उसने गांव में अपने खेत में पशुओं का बाड़ा बनाया हुआ है। जिसमें वह भैंसों को बांध कर कैथल आ गया था। उसका सहायक जयप्रकाश भैसों के पास था। सुबह करीब 5 उसके सहायक जय प्रकाश ने उसे बताया कि चोर दो भैंसों को चोरी कर ले गए हैं। जिनकी कीमत करीब 150000 रुपये है।