कैथल। सीवन के गांव कक्हेड़ी से चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण व करीब 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। इस मामले में सीवन थाना की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीवन थाना में शिकायत देकर गांव कक्हेड़ी निवासी शिवराज ने बताया कि वह तीन महीने से कैथल में ही रह रहा है। जब वह तीन जून को जब वह अपने घर गांव कक्हेडी में कैथल से आया तो उसे घर का ताला टूटा हुआ मिला। जब घर के मेन गेट का ताला खोला तो घर के अंदर मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।
शिवराज ने बताया कि जब घर के अंदर गया तो उसके घर में रखी गई अलमारी टूटी हुई थी। जब अलमारी में देखा तो घर में से करीब चार तोला सोना और 20-25 तोला के करीब चांदी और 50 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। इसके बाद डायल 112 को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और जांच की। आपसे निवेदन है कि चोर की तलाश कर उसका चोरी हुआ सामान वापस दिलवाया जाए।
इस संबंध में सीवन थाना के जांच अधिकारी अजमेर सिंह ने बताया कि युवक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद