फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर दो घरों से मोबाइल फोन, गैस सिलेंडर व नकदी चोरी

Mon, 21 Sep 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत में कई माह से हो रही चोरी के वारदात से लोग काफी परेशान है। रात्रि वार्ड-2 में आसपास के 2 घरों को निशाना बनाते हुए वहां से हजारों रुपये नकदी व रसोईघर का सामान तथा मोबाइल चुरा ले गए।
विज्ञापन


काका राम व सुभाष चंद ने शिकायत में उनके घरों में चोरी होने की सूचना पुलिस स्टेशन में दी। काका राम ने कहा कि चोर उसके घर से 2 गैस सिलेंडर, 1 गैस चूल्हा तथा आटा व चावल की टंकी ले गए। दूसरी ओर सुभाष चंद ने बताया कि रात्रि में ही उसके घर से जहां 2 मोबाइल फोन चोरी होने के साथ उसकी छात्रा बेटी का वह पर्स भी ले गए। जिसमें करीब 4000 हजार रुपये थे।

चोरों ने दूसरी अलमारी को खोल उसकी भी तलाश ली जिसके दौरान अलमारी का सामान कमरे में बिखरा हुआ था मगर इस अलमारी से उन्हें कुछ नहीं मिला। चोरी की सूचना जैसे ही पुलिस स्टेशन में दी गई तो थाना प्रभारी सुभाष श्योकंद के निर्देश पर पुलिस ने मौके पर पहुंच सारी जानकारी हासिल की। थाना प्रभारी ने बताया कि दी गई शिकायत के आधार पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। दोनों ही घर नजदीक होने के कारण जैसे ही मोहल्ले के के लोगों को चोरी होने की बात पता चली तो वहां महिलाओं व पुरुषों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें