सड़क हादसे में एक अध्यापिका घायल हो गई। हादसा शनिवार दोपहर बाद पबनावा गांव राजकीय स्कूल के सामने हुआ। कुरूक्षेत्र के सेक्टर तीन निवासी ममतेश ने ढांड पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पबनावा के राजकीय स्कूल में अध्यापिका के तौर पर कार्यरत है।
शनिवार को छुट्टी के बाद वह स्कूल से बाहर निकल रही थी। तेज गति व लापरवाही से आ रहे अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गई। सब इंस्पेक्टर सुल्तान ने कहा कि अध्यापिका की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।