फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जमीन बेचने का झांसा दिया, जमीन नाम नहीं कराई और 70 लाख भी ठग लिए

Sun, 18 Jan 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी/कैथल। जमीन बेचने का झांसा देकर छह आरोपियों ने गांव मूंदड़ी के एक व्यक्ति से 70 लाख रुपये ठग लिए। पहले आरोपी ने पीड़ित को साढ़े आठ एकड़ जमीन बेचने का झांसा दिया। रुपये लेने के बाद न तो पीड़ित के नाम जमीन कराई और न ही वापिस रुपये दिए। इस संबंध में व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

पूंडरी थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव मूंदड़ी निवासी ध्यान सिंह ने बताया कि वह खेती के साथ पूंडरी में करियाना की दुकान करता है। वह उपजाऊ भूमि लेना चाहता था। 25 जुलाई 2025 को गांव की ही कर्मबीर उसकी दुकान पर आया हुआ था। इस दौरान कर्मबीर के पास बली सिंह निवासी गांव सांच का फोन आया, जिसने कर्मबीर को बताया कि गांव ब्रास जिला करनाल में साढ़े 8 एकड़ जमीन है। इसमें एक राइस मिल भी लगा हुआ है। वह जमीन बिकाऊ है। उसके बाद वे तीनों गांव ब्रास पहुंच गए। वहां बली सिंह ने बताया कि इस जमीन का सौदा पूनम गांव रसीना के माध्यम से होगा, क्योंकि पूनम भी प्रोपर्टी का काम करती है तो बली सिंह ने पूनम को अपने दफ्तर में ही बुलाकर परिचय करवाया। पूनम ने कहा कि इस जमीन में आधे हिस्से में आ जाओ, आधे हिस्से की पार्टी हमारे पास है। अगले दिन वे पूंडरी में कृष्ण की दुकान पर पहुंच गए। वहां पर बली सिंह, विक्रम, धर्मबीर व पूनम ने जयपाल निवासी गांव ब्रास व कुलदीप से मिलवाया। जमीन की खरीद के लिए आरोपियों ने उससे 70 लाख रुपये ले लिए।
एनओसी न देने पर करने लगे टालमटोल
उसके 10-15 दिन बाद ही उसने पूनम व बली सिंह को जमीन में लगे हुए राइस मिल की एनओसी लेने बारे पूछा तो वे दोनों टाल-मटोल करने लगे। फिर उसने कुलदीप व उसके पिता जयपाल सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने भी हमने कोई सन्तोष जनक जवाब नहीं दिया, डीलर विक्रम से भी हमने संपर्क किया तो विक्रम ने भी कोई फोन नहीं उठाया। अब उसे पता चला है कि कुलदीप व उसके पिता जयपाल ने राइस मिल को वर्ष 31 मार्च 2030 तक लीज पर दिया हुआ है। ऐसा करके आरोपियों ने उसके साथ 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन

पूंडरी थाना के जांच अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है।पुलिस ने छह आरोपियों के प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें