फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ढांड रोड को करनाल रोड से जोड़ने वाली सड़क का 75 लाख से होगा नवीनीकरण

Sun, 18 Jan 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल।
विज्ञापन

शहर में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नगर परिषद द्वारा लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में लघु सचिवालय के साथ लगने वाली सड़क के नवीनीकरण का निर्णय लिया गया है। यह सड़क ढांड रोड को करनाल रोड से जोड़ती है और जिले के प्रमुख मार्गों में शामिल है। नगर परिषद इस सड़क के नवीनीकरण पर लगभग 75 लाख रुपये की राशि खर्च करेगी। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यह मार्ग लंबे समय से खस्ता हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि लघु सचिवालय सहित कई सरकारी कार्यालय इसी क्षेत्र में स्थित हैं। रोजाना सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक, कर्मचारी और अधिकारी इस सड़क से होकर गुजरते हैं। खराब सड़क होने के कारण लोगों को समय की बर्बादी के साथ-साथ वाहन खराब होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सड़क में गड्डों के कारण कई बार वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर कर चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

नई मजबूत परत बिछाई जाएगी
नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार सड़क के नवीनीकरण कार्य में पुरानी क्षतिग्रस्त सड़क को हटाकर नई मजबूत परत बिछाई जाएगी। लोगों में महेंद्र सिंह, सुनील शर्मा व रितेश का कहना है कि लंबे समय से इस सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही थी। अब नवीनीकरण होने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि शहर की सुंदरता में भी इजाफा होगा। नगर परिषद ने जल्द ही कार्य शुरू कर निर्धारित समय में पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें